प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैमरा अक्सर ही चर्चा में रहते हैं, इस दौरे पर भी एक वीडियो वायरल हुई जिसमें मोदी कैमरे की तरफ देखते नजर आए और लोगों को फिर एक मौका मिल गया- आगे पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर थे यहां उन्हें वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करना था. बड़े ही धूम धाम से पूरा कार्यक्रम सफल रहा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ देश की राजनीति में अहम भूमिका में रहने वाले तमाम राजनीतिक हस्तियां मौजूद रही.

इस कार्यक्रम के समापन होने के तत्पश्चात ही प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के चहेते मंत्री पंकज चौधरी के घर जा पहुँचे. पंकज चौधरी महराजगंज जिले से छठवीं बार सांसद हैं और भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के पद पर है. पंकज चौधरी अपने सरल सौम्य व्यवहार और कुशल राजनीतिज्ञ की पहचान रखते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंकज चौधरी के घर पहुँचते हैं और जैसे हम और आप किसी के जाने के समय जूते उतारने पर विचार करते हैं वैसे ही उन्होंने भी विचार किया और मुँह से इस बात को अपने साथ मौजूद लोगों से कह दी, इसके बाद वह पंकज चौधरी जी के घर के उस हाल में पहुँचते हैं जहाँ गेट के समीप ही एक व्यक्ति हाथ में फोन लिया हुआ था. “आम तौर पर हम सभी कहीं भी शीशे में अपनी शक्ल देखते हैं तो अपनी बालों पर या पर्सनालिटी पर नजर डाल ही लेते हैं, और अब जब सबके हाथ में कैमरा हो गया है तो थोड़ा सजग रहते हुए कैमरे पर नजर चली ही जाती है” जब आप किसी पद पर आसीन होते हैं तो कैमरे पर क्या बोलते हैं क्या कहते हैं कैसे दिख रहे हैं यह सारी चीजें बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है. ठीक ऐसा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. कुछ विशेषज्ञों ने बताया मोदी जी के कैमरे की तरफ देखना एक कुशल नेतृत्व जी झलक है और यह जो सोशल मीडिया पर लोग तंज कस रहे हैं यह लोग जनता की चोला में कुछ और ही हैं जिन्हें सिर्फ ऐसी कमियां निकालने के लिए बैठाया गया है.

यहाँ देखें वह वीडियो और नीचे पढ़े-

https://fb.watch/lESN3A5Pso/?mibextid=Nif5oz

 

बहरहाल केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वालों की संख्या इतनी बड़ी है कि इन ट्रोलरो को जवाब उन्हें उनके तरीके से दे रहे हैं. पंकज चौधरी से मिलने जाने वाली महज 33 सेकेंड की वीडियो करीब एक करोड़ लोगों ने पसंद किया है और आगे भी तेजी से शेयर किया जा रहा है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!