महराजगंज : मालदार पटल पर तैनात दो बाबुओं के बीच जमकर मारपीट हुई. एक दूसरे के माँ – बहनों के गालियों के साथ शुरू हुआ विवाद. हाथापाई – कपड़ा फड़ान के बाद अब मामला पहुचा थाने.

बीएसए कार्यालय आज कल अपने नए-नए कारनामे को लेकर चर्चे में बना हुआ है चाहे वो भ्रष्टाचार की बात हो या फिर कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो.

ये भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : सीडीओ ने दर्जन भर बीडीओ के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल,

ताजा मामला आज बुधवार की सुबह का है जब बीएसए साहब कही बाहर दौरे पर निकले थे उसी दौरान कार्यालय मे मलाई दार पटल पर तैनात दो बड़े बाबू आपस मे भीड़ गए. सूत्रों के मुताबिक कनिष्ठ लिपिक कुलदीप चौधरी व वरिष्ठ लिपिक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव गालीगलौज करते हुए आपस मे भीड़ गए. इस दौरान जमकर हाथापाई हुई.

ये भी पढ़ें : #Uptv Exclusive: 15 वर्षों से बन रहे पीली कोठी का मालिक कौन? मुस्लिम धर्मगुरु का अगला सुल्तान कौन?

हाथापाई होता देख कार्यालय में तैनात कई कर्मचारी कुर्सी छोड़ खड़े हो गए वही कई कर्मचारी कार्यालय छोड़ बाहर भाग खड़े हुए. इसी बीच कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया, दोनो कर्मचारियों के बीच हई हाथापाई में दोनो ही बड़े बाबुओं के कपड़े भी फ़टे. जब इस संदर्भ में हमने बीएसए साहब से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फ़ोन उठाना तक मुनासिब नही समझा. वही खबर लिखे जाने तक एक पक्ष कुलदीप चौधरी की ओर से सदर कोतवाली तहरीर दी गई थी.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!