महराजगंज: जिलाअस्पताल व महिला अस्पताल में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने जिलाअस्पताल पर दिया धरना।

 

आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि 5 महीने का वेतन न मिलने के कारण हम सभी कर्मचारी धरने पर बैठे है। वेतन न मिलने के कारण हम सभी कर्मचारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। हमारे बच्चों का स्कूल से नाम काटने के लिए लगातार नोटिस भेजा जा रहा है साथ ही मकान मालिक द्वारा चेतावनी दी जा रही कि समय से कमरे का किराया दीजिये वरना रूम खाली कर दिजीये।

आपको बता दे कि महराजगंज जिलाअस्पताल में 80 आउट सोर्सिंग के कर्मचारी है। धरना दे रहे कर्मचारी ने बताया कि हम सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को लेकर अपनी बातें शासन तक पहुचाने का काम कर रहे है लेकिन कुछ लोगो द्वारा लगातार धमकियां मिल रही कि यदि आपलोगो का धरना खत्म नही होता है तो आप लोगो को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

जिलाअस्पताल के CMS डॉ0 एके0 द्विवेदी ने uptv से बताया जो भी आउट सोर्सिंग के कर्मचारी धरने पर बैठे है उन सभी की मांग हम शासन तक मेल कर के जल्द ही इन सभी की समस्याएं दूर कर देंगे। वही CMS ने बताया कि मेरी पहली प्रथमिकता है कि जिलाअस्पताल को सूचारू रूप से शासन के मंशा अनुरूप संचालित करने का।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!