महराजगंज : समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का इलाज गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है. नेता जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सपा समर्थक जगह-जगह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. ऐसे में महराजगंज जनपदीय पार्टी कार्यालय पर हवन पूजन साथ ही महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया व नेता जी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य में सुधार आने की कामना ( प्रार्थना ) की. वहीं प्रदेश भर में जगह-जगह नेता जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोग पूजा -अर्चना कर रहे है साथ ही दीर्घायु के लिए प्रार्थना कर रहे है.

ये भी पढ़ें : Uptv के ख़बर को मैथिली ठाकुर ने दी प्राथमिकता, हमारी ख़बर का जिक्र करते हुए इंटरव्यूवर का पसंदीदा गीत मंच से गाया

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि उनका स्वास्थ्य अभी स्थिर बताया जा रहा है. मुलायम सिंह यादव मेदांता गुड़गांव के सीसीयू में भर्ती है.

भारत के पूर्व रक्षा मंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव

ऐसे में महराजगंज में समाजवादी पार्टी के जनपदीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में बुधवार की सुबह हवन पूजा का आयोजन किया गया. जिसमे जनपद भर के तमाम कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता कार्यालय पर पहुँच हवन पूजा व महामृत्युंजय जाप को सम्पन्न बनाया.

ये भी पढ़ें : Maharajganj Mahotsav: बैरिकेटिंग टूटने लगे थे, भीड़ एक के ऊपर एक चढ़ी जा रही थी तब एडीएम और एसपी ने संभाला मोर्चा, भीड़ में फँसे लड़कियों और बच्चों का पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला

जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने नेता जी की स्वास्थ्य की लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि भारत के पूर्व रक्षा मंत्री व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है जिनके स्वास्थ्य के लिए पार्टी कार्यालय पर हवन पूजा व महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया है. मौसम खराब होने के कारण तमाम कार्यकर्ता कार्यालय पर उपस्थित नही हो पाए बावजूद इसके अपने- अपने क्षेत्रिय कार्यालयों पर नेता जी की लंबी आयु के लिए हवन-पूजा व कामना कर रहे है.

ये भी पढ़ें : Maharajganj Mahotsav: हर हर महादेव के नारों से गूँजा मैदान, शिव भक्ति में ओत प्रोत नजर आए रवि किशन, छात्र वैज्ञानिकों को भी सराहा

वहीं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव दिलीप शुक्ला ने प्रार्थना करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के जीवन रक्षा के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया गया है साथ ही वैदिक मंत्रो के साथ प्रकांड विद्वान पंडितों द्वारा महामृत्युंजय का परायण जाप करवाया गया है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!