प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा में मंत्री पहुँचे अस्पताल, बूस्टर डोज लगवाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया.

महराजगंज सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी आज 100शैया महिला अस्पताल पहुँचे, सेवा पखवाड़ा के तहत उन्होंने टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने भी बूस्टर डोज लगवाया. कार्यक्रम के बाद मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने महोत्सव को लेकर बताया कि कोविड के कारण तीन वर्ष महोत्सव बाधित रहा और अब कोविड से जंग जितने के बाद बड़े ही धूमधाम से महोत्सव मनाया जाएगा. इस महोत्सव के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का सहयोग मिला जिससे यह आयोजन हो रहा है.

ये भी पढें- Maharajganj Mahotsav: पास की चिंता बेकार, आपकी भी कुर्सी है तैयार, रात में भी युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी- देखिए अबतक की तैयारी
मंत्री जी ने बताया कि मुख्य चार कलाकारों के साथ ही महोत्सव के उद्घाटन के दिन गोरखपुर सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन की भी मौजूदगी रहेगी. उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में हम जिले विकास और ऐतिहासिक धरोहरों को जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!