सड़को पर जादूगरी देखने के लिए हुजूम लगाने वाली जनता को जिले के कुछ चिन्हित युवाओं ने मनोरंजन के कई मंच सजाए. जिले के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच दिया तमाम बड़े कलाकारों से रुबरु कराया और आज फिर उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति से नए कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं जिनकी मेहनत प्रतिभा शायद मंच के पीछे ही नजर आएगी.

ये भी पढें- Maharajganj Mahotsav: देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास का महराजगंज से पुराना याराना, इस 5 साल के बच्चे के फैन हैं कुमार विश्वास

एक समय था जब महराजगंज की सड़कों पर कोई कलाकार जादूगरी दिखाता था तो यहाँ की जनता उसे देखने टूट पड़ती थी. आए दिन कलाकारी का तमाशा सड़को पर सिक्कों में तौला जाता था. फिर एक वह दौर आया जब शिक्षित समाज के युवा लोगों की मनोदशा समझने लगे, और उनकी जरूरतों के हिसाब से लोगों से सहयोग लेकर छोटे-छोटे मंच सजाना शुरू किए.

राघवेंद्र मिश्रा की टीम द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में उपस्थित जनता

ये भी पढें- महराजगंज: ऐतिहासिक “महराजगंज महोत्सव” के लिए हो जाइए तैयार, देश के जाने माने कलाकार करेंगे आपका अभिनन्दन

इनमें से कई युवाओं को हम बताने जा रहे हैं लेकिन पहली चर्चा उसकी जिसने कुमार विश्वास की कविता को महराजगंज में परोसने का सलाह दिया-

बेहद नाजुक उम्र से ही राजनीति में अच्छी पकड़ और युवाओं की नेतृत्व करने वाले सरोजिनी नगर वार्ड के सभासद राघवेंद्र मिश्रा लागतार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराते आ रहे हैं इनकी युवाओं की टोली में प्रतिभावानों की कमी नहीं है इसी के दमखम पर इन्होंने कोरोना काल से पूर्व देश के जाने माने कवियों की कवि सम्मेलन आयोजित कराई थी. सन 2016 एवं 2017 इन दो वर्षों में आयोजित हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अशोक सुंदरानी, प्रख्यात मिश्रा, यमुना प्रसाद उपाध्याय, डॉ अर्जुन सिंह सिसोदिया और बुद्धिनाथ मिश्रा जैसे कई कवियों ने अपनी कविताओं से मंच पर समा बाँध दिया था.

राघवेंद्र मिश्रा द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन- वर्ष 2017

ये भी पढें- महराजगंज: “गूंगे बोलने लगते हैं, बहरे सुनने लगते हैं”, बागेश्वर धाम की तरह इस बाबा के दरबार में चमत्कार का दावा!

कोरोना काल से ऊब चुकी जनता को राघवेंद्र ने फिर से मनोरंजन की दिशा की ओर ले जाना चाहा, इस बार इन्होंने कुमार विश्वास का मंच लगाने की सिफारिश सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से की. राज्यमंत्री के बेहद करीबी होने के नाते मंत्री जी ने डॉ कुमार विश्वास से बातचीत भी किया लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ था. राघवेंद्र मिश्रा ने सदर विधायक नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल और तमाम मंत्रियों से इस आयोजन को लेकर चर्चा करते रहे लेकिन सफलता तब मिली जब युवा नेता और युवा अधिकारी(डीएम) की बैठक हुई उस बैठक में जिलाधिकारी ने कवि सम्मेलन को मना करते हुए महोत्सव की तैयारी करने का आह्वान कर दिया. फिर क्या था राघवेंद्र मिश्रा के सपनों में पँख लग गए और उनकी साहित्य प्रेम को बल मिल गया. आपको एक और रोचक जानकारी दे कि राघवेंद्र मंच संचालन और राजनीतिक भाषण में अपनी अलग पहचान रखते हैं.

ये भी पढ़े- Ground Report: यहां प्रतिदीन मौत को चकमा देकर सफ़र कर रहे राहगीर! आइए हिचकोले खाइये

कलाकारों को राकेश ने भी दिया रंगमंच
महराजगंज के जाने माने बिजनेसमैन और भाजपा नेता राकेश गुप्ता ने भी क्षेत्रीय कलाकारों को मंच देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कराए थे, जिसमें युवा कलाकारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था. उनके टैलेंट हंट शो के मंच से निकलकर कई ऐसे युवा कलाकार हैं जो भोजपुरी फिल्मों और अन्य क्षेत्रों में नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं.

 

0Shares

You missed

error: Content is protected !!