Maharajganj : दोपहिया वाहन लेने जा रहे हैं तो हो जाए सतर्क क्योंकि ठगों की जाल ऐसी है कि आपकी गाढ़ी कमाई उनकी काली कमाई को चार गुनी कर रही है. मामला महराजगंज के एस.के. मोटर्स ( SK Motors ) का है जो बजाज दोपहिया वाहनों के डीलर हैं. यहाँ बैठे कर्मचारी मालिक के इशारे पर ग्राहकों से बड़ी ठगी कर रहे हैं, हर बाइक में करीब 4 से 6 हजार रुपए ठगी करने का पर्दाफाश हुआ है.

हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाला एस.के. मोटर्स ( SK Motors ) एकबार फिर ठगी के मामले में नँगा हुआ है.

एक ग्राहक ने थाने में शिकायत देकर बताया है कि उससे बाइक में ठगी की गई है जिसकी वीडियो और लिखित साक्ष्य मौजूद है. सरदार बंधुओं ने ठगी करने का कुबूलनामा स्वीकार किया है. वीडियो में बताया कि आरटीओ के नाम पर 900 रुपए लिए गए हैं, इंश्योरेंस के नाम पर करीब 1100 अधिक लिए गए हैं वहीं ग्राहक द्वारा किए गए दो पेमेंट में भी करीब चार हजार रुपए का अंतर देखा गया है.

वीडियो में दिख रहे परमजीत सिंह व प्रभजोत सिंह अपने अकूत धन से घमंड से भरे अंदाज में थाने में मामले को निपटाने की बात करते नजर आ रहे हैं.

इस शिकायत के थाने जाने और मामला उजागर होते ही अन्य करीब दो दर्जन ग्राहकों ने भी अपने कागजात थाने में देकर जाँच की मांग की है.
वहीं ग्राहक ने बताया कि मैं इस प्रकरण में कानूनी कार्यवाही चाहता हूँ और मुझे न्याय नहीं मिलता है तो 2 दिन के भीतर ही एजेंसी के सामने धरने पर बैठूंगा.

इस मामले में एजेंसी के लोगों से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि मामला थाने में है जांच चल रही है, घोटाले और ठगी की बात पर फोन काट दिया गया.

वहीँ इस मामले में एआरटीओ ने बताया कि यहाँ सिर्फ सरकारी रसीद जमा होती है और कोई व्यक्ति हमारे कार्यालय या इसके नाम पर अतिरिक्त वसूली करता पाया जाता है तो कानूनी कार्यवाही होगी.

You missed

error: Content is protected !!