महराजगंज: जिले में निजी अस्पतालों की मनमानी और दलालों के बढ़ते नेटवर्क पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की। संगठन ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि पिछले कई महीनों से शहर के कई प्राइवेट अस्पताल इलाज के नाम पर गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। वहीं, कई अस्पतालों के दलाल सरकारी अस्पतालों तक सक्रिय हैं और मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराते हैं।

 

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पूर्व में की गई छापेमारी के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। कुछ अस्पताल सील होने के बाद भी नए नाम से संचालित हो रहे हैं।

आयुष्मान हॉस्पिटल, लाइफलाइन, गोल्ड, आरोग्य, नोवा और सावित्री हॉस्पिटल सहित कई संस्थानों में मानक अनुरूप चिकित्सक मौजूद न होने का भी आरोप लगाया गया। इसके अलावा एक वीडियो वायरल होने का मामला भी उठाया गया, जिसमें सुजीत गौड़ नामक व्यक्ति कथित रूप से बिना डिग्री के खुद को वैध डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज और ऑक्सीजन पाइप डालते दिखाई दे रहा है।

संगठन ने डीएम व CMO से कड़ी कार्रवाई, अस्पतालों की पुन: जांच और दलाल नेटवर्क पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही डॉक्टरी पेशे की मर्यादा और आम जनता की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
इस दौरान राजकुमार, विशाल कुमार, गोविंद सहानी, राजेश निषाद, नरेंद्र पासवान, मंतोष सहानी समेत दर्जन भर विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्तागण मौजूद रहे.

You missed

error: Content is protected !!