महराजगंज: जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों पर शिकंजा कसते हुए अभियान चलाया। जांच में बिना पंजीकरण के चल रहे कुल आठ पैथोलॉजी सेंटरों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: बंद पीएचसी के ताले के बीच सड़क पर प्रसव, जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित

एसीएमओ व निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या और डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड, उद्योग तिराहा, चिउटहा चौराहा और गोपाला मार्ग के बीच संचालित पैथोलॉजी केंद्रों का निरीक्षण किया। कई संचालक रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके, जिसके बाद चार पैथोलॉजी सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने घुघली क्षेत्र में पांच पैथोलॉजी की जांच की। इनमें से दो बिना रजिस्ट्रेशन के पाए गए, जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति जांच केंद्र चलाने वालों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

नौतनवा में एसडीएम नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान गांधी चौक स्थित एक पैथोलॉजी सेंटर को बिना पंजीकरण के पाए जाने पर सील कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई। वहीं निचलौल में भी एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने स्वास्थ्य टीम के साथ छापा मारकर अवैध रूप से संचालित प्रकाश क्लीनिक डिजिटल एक्सरे एंड पैथोलॉजी सेंटर को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि जिले में सभी पैथोलॉजी केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। जिनका पंजीकरण समाप्त हो चुका है या नवीनीकरण नहीं कराया गया है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

सील की गई अवैध पैथोलॉजी सेंटरों की सूची:

  1. प्रकाश पैथोलॉजी (बस स्टैंड)
  2. प्रीमियम पैथोलॉजी (उद्योग चौराहा)
  3. लाइफ पैथोलॉजी (चिउटहा)
  4. मेडिस पैठ लैब (बलुअही धुस)
  5. प्रकाश क्लीनिक %

You missed

error: Content is protected !!