महराजगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ पर जहां श्रद्धालु सूर्य उपासना में लीन हैं, वहीं जनपद के मिठौरा ब्लॉक के रामपुर मीर गांव में युवाओं की अद्भुत आस्था और सेवा भावना देखने को मिल रही है। यहां के दर्जनों युवा पिछले 10 वर्षों से लगातार इस पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।
छठ माता की प्रतिमा पिछले 10 वर्षों से छठ घाट पर स्थापित की जा रही है, और हर साल इन युवाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतज़ाम किए जाते हैं। छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष रामानंद यादव, प्रबंधक नाथू यादव, तथा समाजसेवी रोशन कन्नौजिया के नेतृत्व में युवा छठ घाट की सफाई, रंग-रोगन, बैठने की व्यवस्था और जलाशय की स्वच्छता जैसी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं।

छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने में ग्राम प्रधान प्रत्याशी अरविंद चौहान, आशुतोष यादव, लालमोहर कन्नौजिया, नागेंद्र यादव, जगदंबा यादव, दिनेश कन्नौजिया, कुमरलाल कन्नौजिया, रमेश चौहान, अनिल चौहान और पिंटू तिवारी समेत दर्जनों युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।
ये भी पढ़ें: लगन और विकास का अनोखा संगम! ग्रामसभा में चौमुखा विकास, छठ घाट और मनरेगा पार्क बने चर्चा का केंद्र
प्रदेश के विभिन्न शहरों में काम करने वाले ये युवा हर साल घर लौटकर इस परंपरा को निभाते हैं। लोक आस्था और एकजुटता का यह अद्भुत उदाहरण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
