महराजगंज: सिसवा विकासखंड के एक छोटे से गाँव से निकली बड़ी कहानी आज चर्चा में है। जहाँ कई ग्रामप्रधान विकास के नाम पर वादे करते रह जाते हैं, वहीं ग्रामप्रधान प्रतिनिधि वरुण कुमार उर्फ़ राजन पटेल ने अपने कार्यों से गांव की तस्वीर ही बदल दी है। राजन पटेल ने बताया कि ग्रामसभा में गली-गली पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया है, साथ ही सभी नालियों की मरम्मत कर व नई नालियों का निर्माण कर उन्हें पूरी तरह दुरुस्त किया गया है।

गांव के करीब पाँच एकड़ में फैले पुराने तालाब को उन्होंने नया जीवन दिया है। कभी अव्यवस्थित पड़ा यह तालाब अब आकर्षण का केंद्र बन गया है। तालाब के चारों ओर पक्की सीढ़ियाँ और पक्का फर्श बनवाया गया है, साथ ही छठ पूजा के लिए व्यवस्थित वेदियाँ तैयार कराई गई हैं। तालाब में स्वच्छ जल भरवाकर उसमें पैडल बोट भी उतारी गई है ताकि ग्रामीण सुंदर और स्वच्छ वातावरण का आनंद ले सकें।

आकर्षण केंद्र बना अमृत सरोवर व मनरेगा पार्क

इसके साथ ही ग्रामप्रधान प्रतिनिधि वरुण कुमार उर्फ राजन पटेल के कार्यो की सराहना जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सांझा कर किया।

पैडल बोट से खुले वातावरण में जलाशय की ठंडक व स्वच्छ हवा का लुफ़्त उठा सकेंगे लोग

राजन पटेल ने ग्रामसभा के मनरेगा पार्क को भी नए रूप में संवारा है, जहाँ अब तरह-तरह के फूल-पौधे लगाए गए हैं जो गाँव के पर्यावरण को स्वच्छ और मनमोहक बना रहे हैं। युवाओं के लिए उन्होंने मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।

वरुण कुमार उर्फ़ राजन पटेल का यह विजन और समर्पण आज पूरे क्षेत्र में मिसाल बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि “अगर हर प्रधान इसी तरह काम करे, तो गाँव सच में विकास की मिसाल बन सकते हैं।”

इसके साथ ही ग्रामप्रधान प्रतिनिधि वरुण कुमार उर्फ राजन पटेल के कार्यो की सराहना जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सांझा कर किया।

You missed

error: Content is protected !!