महराजगंज: चेहरी ग्रामसभा के भैंसहिया टोला स्थित गौशाला परिसर में आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम प्रीत गुप्ता और बीडीओ के.के. शुक्ला ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक ने कहा, “पेड़ हमारे जीवन के आधार हैं, ये मां जैसे हमें जीवन देते हैं।” उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने गौशाला में मौजूद गायों को चारा खिलाया, और अभियान को मातृभूमि के प्रति श्रद्धांजलि बताया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
