Report: UptvDesk

Byline: Arun Kumar

महराजगंज: जनपद के दो ब्लॉक प्रमुखों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विकास कार्यों की रूप रेखा तय की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात की तस्वीरों को अपने Official Facebook Account अपने “Yogi Adityanath Office” तथा अपने “X” पर भी साँझा किया है।

https://x.com/myogioffice/status/1929573590346698919?t=AHeo1mr_ZXUAlOf61V_K_A&s=19

बीते मंगलवार को लखनऊ में सिसवा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद ने सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर विकास के नए आयाम की रूप रेखा बनाई इसके साथ ही मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की।

वही साथ मे मौजूद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा रामहरख गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर अपने क्षेत्र में हो रहे बहुआयामी विकास कार्यों की चर्चा की साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यो के नए आयामों के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातें रखी। 

मुलाकात के क्रम में सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सिसवा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति वृहद चर्चा की। 

Uptv से बात करते हुए धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर क्षेत्र में विकास कार्यों के नए आयामो की चर्चा हुई है साथ ही क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।

वही सिसवा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह व धीरू सिंह के नेतृत्व में सिसवा नगरपालिका के जुझारू व समाजसेवी सभासद राजन विश्वकर्मा ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात किया।

You missed

error: Content is protected !!