#महराजगंज : पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुजुरी में क्रिकेट खेल रहे एक युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही युवक को दर्दनाक मौत हो गई है. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा मुजुरी निवासी 18 वर्षीय अमरनाथ पुत्र मन्नू गांव में ही अपने कुछ साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था तभी अचानक हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली मन्नू के ऊपर गिर गया.

जिससे घटना स्थल पर मन्नू बुरी तरह से झुलस गया और दर्दनाक मौत हो गई. वहीं क्रिकेट खेल रहे अन्य युवक बाल बाल बच गए. युवक के अन्य साथियों ने इस बात की सूचना उसके परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया.
आनन फानन में इलाज के लिए परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झूलसे युवक को मृत घोषित कर दिया.

You missed

error: Content is protected !!