maharajganj ram mandir news

अयोध्या : 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के माध्यम से रामलला विराजेंगे। 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास में दर्ज हो जायेगा क्योंकि 500 वर्षों के बाद रामलला के लिए मंदिर बना है। अयोध्या के सरयू नदी के तट पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। पूरे देश की जनता राम मंदिर का दर्शन करने के लिए उत्साहित है। इस समय पूरा अयोध्या राम मय हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या नगरी सज धज कर तैयार है। श्री राम मंदिर परिसर में देश के प्रमख व्यक्तित्व एवं विदेशी मेहमानों का आगमन शुरू हो चुका है।अयोध्या में राम लला के नवनिर्मित मंदिर में उनकी प्रतिमा को स्थापित किया जा चुका है। राम मंदिर में प्रवेश के लिए सभी द्वार सोने से निर्मित हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रामलला को नए मंदिर के गर्भगृह तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर निर्माण अंतिम दौर में, 22 जनवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा भारत व समूचा उत्तर प्रदेश

अयोध्या में फिल्म स्टार का आगमन
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने लिए लोगों का पहुंचना जारी है। देश के आम लोग से खास लोग भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अयोध्या पहुंच चुकी हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किया। दक्षिण भारत के मशहूर सुपर स्टार रजनीकांत राम मंदिर दर्शन के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं।

अयोध्या हुआ राम मय
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पूरा अयोध्या राम के आगमन में लीन हो चुका है। अयोध्या का पूरा वातावरण जय श्री राम के नारे से गूंज रहा है। गली गली में जय श्री राम के नारे का उद्घोष हो रहा है।

राम मंदिर को लेकर जनपद में उत्साह
राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश,प्रदेश ही नही जिले एवं गांव के लोगों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। अयोध्या के साथ महाराजगंज भी पूरी तरह से राम मय हो गया है। जनपद में जगह-जगह राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जनपद का वातावरण जय श्री राम के नारे से गूंज रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर जनपद के मुख्य चौराहों पर कल कार्यक्रम के साथ ही प्रसाद वितरण एवं भंडारा का व्यवस्था किया गया है।

आम जनता के लिए राम मंदिर का दर्शन
अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विशेष एवं विदेशी मेहमानों के लिए है और उस दिन सिर्फ वे ही राम मंदिर का दर्शन कर पाएंगे। राम मंदिर उद्घाटन के अगले दिन से देश की आम जनता के लिए राम मंदिर का प्रवेश द्वार खोल दिया जायेगा,जिसके बाद देश की आम जनता राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन कर पाएगी।

You missed

error: Content is protected !!