Congress is a guarantee of corruption Pankaj Choudhary

महराजगंज : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और साथ में सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने भिटौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार शिष्टाचार की गारंटी है तो वहीं पर देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की गारंटी है।आज भाजपा सरकार में केंद्र की समस्त योजनाओं का लाभ देश के हर तबके को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले की सरकारों में आम जन के लिए जो भी योजनाएं बनती थी वह चुनिंदा लोगों तक ही सीमित होकर रह जाती थी लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार की पूरी कोशिश है कि देश की समस्त योग्य जनता को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिले।

ये भी पढ़ें : सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य : पंकज चौधरी

सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में जो भी योजनाएं बनती थी वह आम जनता को नहीं मिल पाती थी। लेकिन 2014 से भाजपा की सरकार बनी है तब से शौचालय,आवास, राशन गैस, बिजली आदि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है।

कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद रौनियार के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!