ram mandir inaugration date

Ayodhya Ram Mandir Latest News : गुड न्यूज़ अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। ऐसे में यदि आप नेपाल के निवासी हैं और राम मंदिर के उद्घाटन के बाद दर्शन करने के लिए अयोध्या आने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

यदि आप नेपाल के निवासी हैं और भगवान्  श्री राम में पूरी आस्था रखते हैं और उनके दर्शन के लिए भारत आना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है क्योंकि हाल ही में सरकार के तरफ से नेपाली श्रद्धालुओं के लिए एक अहम फैसला लिया गया है जिसके अनुसार यदि कोई भी नेपाली नागरिक भारत में आकर अयोध्या बने भव्य श्रीराम मंदिर का दर्शन कारण चाहता है तो उसे भारत में प्रवेश के समय कोई भी एक सरकारी दस्तावेज दिखाना होगा।

भारत-नेपाल के बीच मुक्त यात्रा की शुरुआत 
भारत और नेपाल ने वर्ष 1950 मे शान्ति और मैत्री सन्धि पर हस्ताक्षर किया था। जिसके अनुसार दोनों देश आपस मे अप्रतिबंधित यात्रा कर सकते हैं। तभी से दोनों देशों के निवासी एक-दुसरे देश में बिना वीजा और पासपोर्ट के मुक्त यात्रा करते हैं।

एक अनुमान के मुताबिक़ अयोध्या मे भव्य श्रीराम मन्दिर के उदघाटन के बाद बड़ी संख्या मे नेपाल के लोग दर्शन करने के लिए आएंगे। इसी को ध्यान मे रखते हुए भारत-नेपाल के सीमा से सटे सोनौली और ठूठीबारी के दोनों प्रवेश द्वार पर एसएसबी, यूपी पुलिस के साथ ही केंद्रीय एजेंसियों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हैं।

इसे भी पढ़ें : National Farmer’s Day 2023 कब और क्यों मनाते हैं? जानिए इस खास दिन की पूरी कहानी

अब ऐसे मे नेपाल से जो भी भारत मे प्रवेश करके अयोध्या मे श्रीराम मन्दिर का दर्शन करना चाहेंगे उन्हें सरकार के द्वारा जारी कोई एक पहचान पत्र सीमा पर तैनात सुरक्षाकार्मियों को दिखाना होगा। उसके बाद आसानी से भारत मे प्रवेश करके अयोध्या मे भव्य श्रीराम मन्दिर का दर्शन कर सकते हैं।

ram mandir inaugration date
Image Credit : NDTV

कब होगा राम मंदिर का उद्घाटन 

नए वर्ष में अयोध्या में बन रहे रामलला का मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा । राम मंदिर के निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण पर है।  22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। उसके बाद देश-प्रदेश के समस्त रामभक्त मंदिर का दर्शन कर सकते हैं।

राम मंदिर के बारे में 

किस धर्म से सम्बंधित है? हिन्दू धर्म
किस देवता के लिए है ? श्री राम (रामलला)
किस त्यौहार से सम्बंधित है ? रामनवमी, दशहरा एवं दीवाली
किस स्थान पर है ? अयोध्या , उत्तर प्रदेश
मंदिर के वास्तुकार कौन है ? सोमपुरा परिवार
निर्माता कौन हैं ? लार्सन एवं टुब्रो
उद्घाटन तिथि क्या है ? 22 जनवरी 2024
निर्माण में लगा समय 3 साल,9 माह एवं 3 दिन
देश भारत

 

You missed

error: Content is protected !!