महराजगंज : उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय में तैनात क्षेत्रीय निरीक्षक संजय कुमार सिंह का स्थानांतरण प्रदेश के झांसी जनपद में हुआ है. स्थानांतरण की खबर सुनते ही उपसम्भागीय निरीक्षक संजय सिंह के अधीनस्थों की भीड़ सी लग गई. सभी ने नम आँखों से सम्भागीय निरीक्षक संजय कुमार सिंह को नम आँखों से विदाई दी.

ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय प्रवेश 2023 में दीक्षांत ने मारी बाजी, महराजगंज जिले में सर्वाधिक अंक पाकर बने प्रथम रैंकर

जानकारी के मुताबिक करीब चार वर्ष पहले  उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय महराजगंज में संजय सिंह सम्भागीय निरीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया था. करीब चार वर्षों के बीच संजय सिंह ने तमाम ट्रैफ़िक नियमों के तहत राहगीरों को यातायात का पाठ पढ़ाने के लिए कड़ी धूप में सड़कों पर उतर कर जागरूक करते नज़र आये.

ये भी पढ़ें : बड़ी ख़बर :महराजगंज के सरकारी अस्पतालो से मरीजों को अपने झांसे में लेकर निजी अस्पतालों में पहुचाने वाले दलालों पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

वही जनपद के कोने – कोने गांव – गिराव में पहुँचकर यातायात नियमों के प्रति राहगीर व ग्रामीणों को जागरुक किया. सम्भागीय निरीक्षक संजय सिंह के कड़ी मेहनत से राहगीरों ने बड़े पैमाने पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार – पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के इस्तेमाल करते नजर आए जिससे आये दिन होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं के ग्राफ़ में गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तड़तड़ाई गोलियां एक गिरफ्तार दो फरार

वही जब सम्भागीय निरीक्षक संजय कुमार सिंह के स्थानांतरण की ख़बर सुनते ही उनके प्रशंसक ग़मगीन हो गए. वही बीते दिन शुक्रवार को जब सजंय सिंह महराजगंज के उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय से अपने स्थानांतरण वाले जनपद झांसी के लिए निकले ही थे तभी चहेतों का एक हुजूम विदाई कार्यक्रम करते हुए भव्य रूप से माल्यार्पण करते हुए नम आंखों से विदाई की.

You missed

error: Content is protected !!