महोत्सव में देश के जाने माने कलाकार व क्षेत्रीय कलाकारों से सजेगा मंच, जिले की पहचान से लेकर युवाओं की कला और प्रतिभा का दिखेगा रंग.

पढें- महराजगंज: ऐतिहासिक “महराजगंज महोत्सव” के लिए हो जाइए तैयार, देश के जाने माने कलाकार करेंगे आपका अभिनन्दन

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में महराजगंज महोत्सव 01 से 03 अक्टूबर 2022 तक जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रैजुएट कालेज प्रागंण में तीन दिवसीय जनपद महराजगंज स्थापना दिवस के रूप रंगारंग कार्यक्रम मनाये जाने हेतु गठित समिति के साथ बैठक कर योजना तैयार की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि महराजगंज महोत्सव के प्रथम दिवस को 12बजे से उदघाटन समारोह के पूर्व विभिन्न विद्यालयो के बच्चों द्वारा रंगोंली तथा अन्तर विद्यालयी द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम में ग्रुप डांस, विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की डाकोमेन्ट्री, 3 बजे से होंगे महराजगंज इतिहास पर गोष्ठी तथा मुंशी प्रेमचन्द द्वारा रचित कफन नाटक ,6 बजे से अमित अंजन की प्रस्तुति तथा डा0कुमार विश्वास व टीम द्वारा कवि सम्मेलन रात्रि तक।

पढें- महराजगंज: “गूंगे बोलने लगते हैं, बहरे सुनने लगते हैं”, बागेश्वर धाम की तरह इस बाबा के दरबार में चमत्कार का दावा!
महोत्सव के द्वितीय दिवस में 12 बजे से विद्यालयो द्वारा देश भक्ति परक नाटक, विज्ञान प्रदर्शनी, खादी फैशन शो तथा फ्लावर शो, 03 बजे से मिशन शक्ति में महिलाओं के द्वारा महिला उत्थान, दहेज ,बालिका शिक्षा ,बाल विवाह एवं अन्य कार्यक्रम, 4 बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति में कलाकार आस्था,चांदनी,लक्ष्मी द्वारा विवाह संस्कार गीत, विजय कुमार लोक गायन, पवनराज सूफी गायन, सत्य प्रकाश साहू सुगम संगीत,श्यामदेव साहानी बिरहा,व 5 बजे से पंकज मार्य द्वारा शहीद भगत सिंह नाटक, 06 बजे से महात्मा गाँधी पर आधारित लेजर शो,6ः30 बजे से मिमिकरी शो, तथा रात्रि 08 बजे से भोजपुरी दिनेश लाल यादव निरहुआ का कार्यक्रम किया जायेगा।

पढें- Ground Report: यहां प्रतिदीन मौत को चकमा देकर सफ़र कर रहे राहगीर! आइए हिचकोले खाइये
तृतीय दिवस में 12 बजे से साईंस क्विज़ प्रतियोगिता व 01 बजे से अन्तर विद्यालयी सास्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, 03 बजे से पुरस्कार वितरण, 06 बजे से मैजिक शो तथा रात्रि 09 बजे से श्री अनूप जलोटा जी द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जायेगी ।

You missed

error: Content is protected !!