kushinagar

कुशीनगर: जिले के अहिरौली थाना अंतर्गत एक गांव में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। जहां एक भिखारी द्वारा बार-बार एक महिला के गले से मंगलसूत्र छिनने का प्रयास किया गया।

 

अहीरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तुर्क डीहा में त्रिलोकी नाथ सिंह के घर एक भिखारी भिक्षा मांगने आया। जब त्रिलोनाकीथ की पत्नी मीरा देवी घर में से भिक्षा लेकर भिखारी को देने आयी तो भिखारी ने महिला से पूछा की तुम्हारे घर में कौन-कौन है? महिला बोली हमारे घर में सभी लोग है। भिखारी ने महिला का गला पकड़ लिया।

महिला के शोर मचाने पर जब तक आस-पास के लोग जुटते भिखारी भागकर दरवाजे पर स्थित गन्ने के खेत में छुप गया। गांव वालों ने गन्ने के खेत में भिखारी की बहुत खोज-बिन किया पर भिखारी का कुछ भी पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें- महराजगंज: ये स्कूल है या तबेला? सरकारी विद्यालय खंडहर में तब्दील, भूसा-बकरी बाँधने के आ रहा काम

पुनः दूसरे दिन सवेरे वही महिला जब घर का कूड़ा फेंकने के लिए घर के बाहर गयी तो भिखारी गन्ने के खेत से निकलकर महिला का मुंह दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया। महिला का शोर सुन के लोग महिला को ढूंढने लगे।काफी देर बाद गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में महिला मिली। जिसको इलाज के लिए भेजा गया।

गांव के लोगों ने भिखारी को गन्ने के खेत मे बहुत ढूंढा, लेकिन भिखारी रहस्यमय तरीके से कहां गायब हो गया कुछ भी पता नहीं चला। इस घटना से जहां पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं दूसरी तरफ जगह जगह चर्चा का विषय बना हुआ है कि भिखारी एक ही महिला पर बार-बार क्यों अटैक कर रहा है। गन्ने के खेत में छूपने के बाद रहस्यमय तरीके से कहां गायब हो जा रहा है। महिला के घर वालों ने इसकी शिकायत अहीरौली थाने में किया है

You missed

error: Content is protected !!